झुंझुनू

कल्पना मीना 21 वर्ष की आयु में बनी आरएएस जनरल कैटेगरी में 61वीं रैंक और एसटी कैटेगरी टॉप करने पर खुशी की लहर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
श्रीमाधोपुर। निकटवर्ती ग्राम सिहोड़ी त्रिलोकपुरा में मीणा समाज के गणमान्य लोगों द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा में जनरल कैटेगरी में 61वीं रैंक और एसटी कैटेगरी टॉपर कर चयनित हुई कल्पना मीणा का सम्मान किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र मीणा जिलाध्यक्ष राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर द्वारा कल्पना मीणा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कल्पना ने प्रथम प्रयास में चयनित होकर समाज का नाम रोशन किया है। समाज के छात्र-छात्राओं को कल्पना को रोल मॉडल मानते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। इस मौके पर जिला संरक्षक सांवरमल थोई, जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा, सीकर तहसील महामंत्री हेमंत कुमार मीणा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद मीणा, जिला उपाध्यक्ष महादेवाराम मीणा, एडवोकेट विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कल्पना मीना को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button