रामपुर शाहबाद
सड़क हादसे में तीन लोग घायल, रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बुधवार देर शाम को शाहबाद- चंदौसी रोड स्थित करैथी गांव में खेत किनारे खड़े बातचीत कर रहे जमुना प्रसाद और इंद्रपाल को तेज रफ्तार बाइक सवार अतुल निवासी करेथी ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनको उपचार के लिए सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने तीनों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



