सिंगरौली

नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी, कलेक्टर से गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। एनसीएल में ओबी का काम कर रही कंडोई कंपनी में ड्यूटी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग दलाल के माध्यम से की गई थी। अब ना तो नौकरी मिली और नहीं पैसा वापस किया जा रहा है, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंचकर पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है। गोभा गांव निवासी रामानुज बैस पिता शिवनारायण बैस ने कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन देते हुए बताया कि कंडोई कंपनी में ड्यूटी लगवाने के लिए ओमप्रकाश जायसवाल पिता कन्हैया लाल जायसवाल निवासी माजन मोड़ ने 50 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से लिया था, लेकिन ड्यूटी नहीं दिलवाया। तब पीड़ित ने पैसा वापस मांगने लगा, तो उक्त व्यक्ति टाल मटोल कर रहा था और पैसा देने से मना कर दिया। तब पीड़ित विवश होकर कोतवाली बैढ़न में शिकायत किया था। जिसमें उक्त व्यक्ति फोन पर के माध्यम से 15 हजार रुपए 25 सितंबर 2024 को अनिल कुमार से दिलवाया था। लेकिन बकाया 35 हजार रुपए आज दिन तक नहीं दे रहा है। कई बार पैसा मांगने पर उसने अपने खाते एक्सिस बैंक शाखा सिंगरौली का चेक दिया था, लेकिन खाते में पैसा नहीं होने के चलते पीड़ित का पैसा नहीं मिल पाया। पीड़ित ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि तीन बार कोतवाली बैढ़न और एसपी के यहां शिकायत कर चुका हूँ, लेकिन आज दिन तक बकाया पैसा नहीं मिल रहा है। जिसके चलते पीड़ित कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button