बेतुल

बैतूल कार्तिक पूर्णिमा पर मां ताप्ती तट के चार स्थानों पर लगा आयुष विभाग का नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

602 भक्तों को दी उपचार सेवा, 37 कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 5 नवम्बर बुधवार को मां ताप्ती तट पर आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि यह शिविर मां ताप्ती के तट पर आने वाले श्रद्धालु भक्तों और ग्रामीणों को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। यह मेगा शिविर चार स्थानों ताप्ती कोलगांव, ताप्ती बारहलिंग, ताप्ती मुलताई और मी पूर्णा तट पर एक साथ संपन्न हुआ।
ताप्ती कोलगांव शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. अतुल राय के साथ डॉ. वीरेन्द्र सिंह शाक्य, डॉ. वंदना सिंह शाक्य और डॉ. विशाल वर्मा ने अपनी सेवाएं दीं।
ताप्ती बारहलिंग शिविर का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका अहिरवार द्वारा किया गया, जिनके साथ आकांक्षा डोंगरे और डॉ. महेश आहाके शामिल रहे।
ताप्ती मुलताई शिविर में डॉ. हेमराज इवने, डॉ. प्रगति पंडोले और डॉ. राहुल झरबडे ने उपचार सेवाएं दीं। पूर्णा तट पर आयोजित शिविर का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. पूनम नागले ने किया, जिनके साथ डॉ. प्रियंका और डॉ. राजेश जाधव उपस्थित रहे।
इन चारों स्थानों पर कुल 602 लाभार्थियों ने निःशुल्क आयुष औषधियों का लाभ प्राप्त किया, जिनमें आयुर्वेद के 491 और होम्योपैथिक के 111 मरीज शामिल रहे। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, अर्श, दुर्बलता, स्त्री रोग, कास-श्वास, ज्वर आदि रोगों से पीड़ित लोगों को औषधियां प्रदान की गईं।
आयुष विभाग के 37 कर्मचारियों ने चारों शिविरों में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। शिविर के दौरान आयुष क्योर ऐप की जानकारी, औषधीय पौधों की पहचान, योग और मेडिटेशन के लाभ, रोगानुसार योग क्रियाएं और सरल योगाभ्यास का प्रशिक्षण भी दिया गया। मां ताप्ती तट पर यह आयोजन श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button