असम

विश्वनाथ में भारतीय निर्वाचन आयोग का विशेष कार्यक्रम “चुनाव पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन

चुनाव पाठशाला कार्यक्रम में 18 वर्ष के हुए नए 16 मतदाताओं का आवेदन पत्र संग्रह किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

विश्वनाथ,असम : भारतीय निर्वाचन आयोग के 70 नंबर विश्वनाथ विधानसभा के मतदान केंद्र 184 सर्वेश्वर भागवती प्राथमिक विद्यालय (पूर्व अंश)और 185 सर्वेश्वर भागवती प्राथमिक विद्यालय (पश्चिम अंश) के मतदाताओं के जागरूकता के लिए प्रथम “चुनाव पाठशाला ” और मतदाता जागरूकता मंच कार्यक्रम आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ चारिआलि शहर के सूर्यपुर बालिपुखुरी (कमारगांव )में स्थित सर्वेश्वर भागवती प्राथमिक विद्यालय में आज प्रातः 11 बजे “चुनाव पाठशाला” कार्यक्रम का अध्यक्षता वरिष्ठ मतदाता तथा समाजसेवक इंद्र दास ने किया और सभा का संचालन संयुक्त रूप से 184 केंद्र के बीएलओ संतोष कुमार महतो और 185 मतदान केंद्र के बीएलओ इंद्रजीत गुप्ता ने किया। जिसमें सभा का उद्देश्य व्याख्या 184 मतदान केंद्र के बीएलओ संतोष कुमार महतो ने की।इसके बाद 185 मतदान केंद्र के बीएलओ इंद्रजीत गुप्ता ने मतदाताओं के समक्ष आवेदन फॉर्म नंबर 6,7, और 8 के संबंध में विस्तार सेजानकारी दी। उपस्थित मतदाताओं ने मतदाता सूची के नाम संशोधन और नए नाम शामिल के संबंध में सभा से जानकारी ली। सभा में उपस्थित लेहूँगांव के सीआरसी नवज्योति गोस्वामी ने “चुनाव पाठशाला” कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इसके बाद निर्वाचन साक्षरता क्लब, चुनाव पाठशाला और मतदाता जागरूकता मंच का गठन किया गया। जिसमें विश्वनाथ प्रखंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी तथा मतदान केंद्र के पर्यवेक्षक पीटर चौधरी के मार्गदर्शन में विद्यालय के प्रधान शिक्षिका मिताली शइकीया ,गाँव प्रधान दीपक हाजरिका, लेहूँगांव पंचायत सदस्य विजय रॉय , निर्मल मालाकार, शिक्षिका लजी दे , 18 वर्ष के नए और वरिष्ठ मतदाताओं को लेकर चुनाव साक्षरता क्लब का गठन किया गया। इसके बाद बूथ स्तरीय अधिकारी ने सामूहिक रूप से मतदाताओं से शपथ पत्र पाठ करवाया। तत्पश्चात् मतदान केंद्र के 18 वर्ष हुए नए 16 मतदाताओं का आवेदन पत्र ग्रहण किया। अंत में सभा के अध्यक्ष इंद्र दास ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपना वोट जरूर डाले और अपने केंद्र में सौ प्रतिशत मतदान कराएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button