सिंगरौली

बैंक के बाहर बाइक की डिग्गी से पलक झपकते चार लाख गायब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। स्थानीय नगर में संचालित इंडियन बैंक के सामने से पलक झपकते ही एक मोटरसाइकिल के डिग्गी से चार लाख रूपये पार करते हुये रफूचक्कर हो गये। यह घटना मंगलवार की शाम करीब सवा चार बजे की है। घटना के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है। कि अभी घटना की तस्दीक की जा रही है कि उक्त घटना में कितनी सच्चाई है।
दरअसल कियोस्क संचालक दिलशेर अहमद पिता गुलशेर अहमद निवासी उमरहर मंगलवार की शाम करीब 4 बजे यूनियन बैंक देवसर से 6 लाख रूपये कैश आहरित कर डिग्गी में रखने जा रहा था, तभी दो लाख रूपये अपने जान पहचान के व्यक्ति को भुगतान किया। शेष चार लाख रूपये कैश मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखकर इंडियन बैंक के पास पहुंच मोटरसाइकिल खड़ी करते हुये ठेला पर चाट खाने लगा। तभी कुछ टूटने की आवाज आई, कियोस्क संचालक की नजर बाईक पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति डिग्गी तोड़कर कैश निकाल रहा है, तभी बगल में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अपने साथी के साथ कैश लेकर आरोपी फरार हो गया। उक्त घटना को लेकर सनसनी फैल गई। पीड़ित थाना जियावन पहुंच लिखित रिपोर्ट किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button