गोड्डा
झारखंड मजदूर कल्याण संघ का 19वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
मजदूरों ने दिया एकता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा प्रखंड के गुदिया स्थित सर्वांगीण विकास परिषद परिसर में झारखंड मजदूर कल्याण संघ का 19वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
आयोजन की बागडोर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने स्वयं संभाली। उन्होंने मंच से मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने हक और सम्मान के लिए खुद संघर्ष करेंगे। मजदूर ही झारखंड की रीढ़ हैं। उन्होंने आगे कहा कि 19 वर्षों की इस यात्रा में झारखंड मजदूर कल्याण संघ ने राज्यभर में श्रमिक हितों की रक्षा, रोजगार, सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।समारोह में संघ के विभिन्न पदाधिकारी, मजदूर संगठन के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और श्रमिक गीतों से हुई। राजेश रंजन ने सरकार से मांग की कि मजदूरों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना सुरक्षा और नियमित पेंशन जैसी योजनाओं को और सशक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना किसी भी राज्य का विकास अधूरा है। मंत्रीगण की अनुपस्थिति के बावजूद, गुदिया का यह समारोह श्रमिक चेतना और एकता का प्रतीक बन गया। पूरे माहौल में “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों से ऊर्जा और आत्मबल झलक रहा था।




