बोकारो

बोकारो में चर्चित अजय कुमार हत्या के मुख्य आरोपी बलराम तिवारी को पुलिस ने दबोचा

Police arrested Balram Tiwari, the main accused in the famous Ajay Kumar murder case in Bokaro.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
बोकारो में एक लड़की के दो आशिकों के बीच के झगड़े की भेंट चढ़ गया दोस्त। पुराने आशिक ने नए आशिक को किया चोटिल, बचाव में आया दोस्त, फिर चली गोली और मारा गया अजय। यह मामला चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी के गाय घाट का है। छठ पूजा के पहले अर्ध अर्थात 27 अक्टूबर की रात को बलराम तिवारी ने अजय यादव उर्फ सोनू की हत्या गोली मारकर कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। 28 अक्टूबर को चास का बाईपास रोड इस मामले को लेकर घंटों जाम रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मामले को लेकर उपयुक्त, बोकारो अजय नाथ झा को ज्ञापन भी दिया। हाल ही में हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर चास में एक जुलूस भी निकला। कहने का तात्पर्य यह है कि पुलिस पर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए अत्यधिक दबाव था। एसपी, बोकारो हरविंदर सिंह ने इस मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चास डी एस पी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक एस आई टी का गठन किया था। 09 दिन की अथक मेहनत के बाद इस पुलिस टीम को सफलता मिली। मुख्य अभियुक्त के साथ उसका एक सहयोगी भी गिरफ्तार हुआ। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सभागार में मीडिया को एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों बलराम तिवारी उर्फ अंकित तिवारी और सुरज कुमार उर्फ पप्पु कुमार को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 7.65 मि.मी. देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी है। पुलिस के अनुसार बलराम तिवारी एक एक लड़की के संपर्क में था। उससे अंकित मंडल नामक युवक भी बातचीत करता था। इसकी जानकारी होने पर उसने 27 अक्टूबर को अंकित मंडल के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आया अजय यादव उर्फ सोनू। इसके बाद गाय घाट, तेलीडीह, आदर्श कॉलोनी के 25 वर्षीय बलराम तिवारी ने सोनू की हत्या कर दी। सोनू चास के यदुवंशनगर का निवासी था। उसकी उम्र 28 वर्ष थी। चास थाना में इस मामले को लेकर सोनू के पिता लक्ष्मी नारायण यादव ने शिकायत दर्ज करवाई थी। थाना में कांड संख्या – 140/ 2025 दर्ज किया गया था। बलराम के साथ गिरफ्तार हुआ उसका साथी बिहार के वैशाली जिले का निवासी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button