बरेली

दीक्षांत समारोह में 93 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 13 नवंबर को होने वाले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें 93 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। वहीं, 111 शोधार्थियों को शोध उपाधि दी जाएगी। मेधावियों की सूची को कार्य परिषद की बैठक के बाद जारी की गई है। जिसमें 24 छात्र और 69 छात्राएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से तीन दिन में आपत्ति मांगी है।
बीएड कॉलेज टॉपर नमिता सिंह, बीएलड में शिल्पी सिंह, एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर में जयंती, एमएसएस चतुर्थ सेमेस्टर जंतु विज्ञान में हुदा खान, एमएससी केमिस्ट्री में ध्रुव देव, एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर मैथमेटिक्स में अर्जुन सिंह, बीए वार्षिक में विवेक कटियार, एमएसएसी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में अभयकांत, बीएससी बायो में श्वेता सिंह, बीएसएसी माइक्रोबायोलाजी में निकेता चौहान, बीकाम कंप्यूटर में स्नेहा वर्मा, बीकॉम फाइनेंशियल सर्विस में मंतशा, बीकॉम फाइनेंस में शुभांगी गुप्ता, बीकॉम ऑनर्स में उज्जवल त्यागी, बीकॉम वार्षिक में परी ठक्कर, एलएलबी में अनुराग शर्मा, एलएलएम में संजय मिश्रा, एलएलएम साइबर लॉ में आशुतोष तिवारी, बीए एलएलबी में आरुषी मौर्य, एमएड सेकंड ईयर में निकिता जौहरी, एमबी पार्ट टाइम में प्रतिमा दास गुप्ता, एमबीए मार्केटिंग में बुशरा, एमबीए जनरल में आलोक सक्सेना, एमबीए एग्जीक्यूटिव में शबनूर, एमएम इकोनामिक्स में प्रियांशी गंगवार, एमएम इंग्लिस में निष्ठा शर्मा, एमए साइकोलॉजी में दिव्यांशी सिंह, एमएड में इकरा आजम, एमकाम में शिवांग शर्मा, एमए संस्कृत में हर्षी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में सुमित शर्मा, एमएससी जंतु विज्ञान में कौशिकी रूहेला, बीएचएमसीटी में एन्टोनियो जैकब, एमए उर्दू में अंसारी फरीदा, एमए सामान्य विज्ञान में राधिका शर्मा, बीटेक सीएसआईटी में विवेक कुमार, एमकॉम एनईपी में कोपल शर्मा, एमए हिंदी में पूर्णिमा चौरसिया, बीए एनईपी में रितिका, बीकॉम एनईपी में श्रेया, एमए हिंदी में प्रदुमन कुमार, एमकाम में राकेश चंद्र शर्मा, एमए अंग्रेजी में एश्वर्य, एमएसडब्ल्यू में राम सिंह आदि शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button