मेरठ

“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नोबल पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। नोबल पब्लिक स्कूल में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रातःकालीन सभा के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन कर मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एन․सी․सी․ कैडेट्स द्वारा “वंदे मातरम्” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता को प्रदर्शित किया। डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य डॉ मनोज त्यागी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button