ललितपुर

क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सोसायटी फॉर प्रगति भारत संस्था द्वारा उपचार प्राप्त कर रहे क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान उप जिला क्षयरोग अधिकारी डा.धीरेन्द्र वैध ने बताया कि निक्षय मित्र बनकर क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरित करके उनके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। आम जनमानस भी निक्षय मित्र बनकर राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदार बन सकते हैं। इस दौरान पीपीएम कॉर्डिनेटर आदेश श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी के नये रोगियों को खोजना, व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता, टीबी रोगियों की मृत्युदर को कम करना, टीबी रोग से पीडि़त व्यक्तिओं में डिफरेन्शियेटेड टीबी केयर अप्रोज पद्धति को लागू करके मृत्यु की संभावना को कम करना आदि पर विशेष बल दिया जा रहा है। जोखिम वाली जनसंख्या की टीबी स्क्रीनिंग सफल बनाने के लिये प्रभावशाली व्यक्तिओं एवं धर्मगुरूओं से भी सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान टीबी परामर्शी चिकित्सक एवं एसटीएस उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button