गोड्डा

गोड्डा में युवाओं के लिए प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन 

- सरकारी योजनाओं व सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी जागरूकता, 

– युवाओं का उत्साह चरम पर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए “मेरा युवा भारत, गोड्डा” ने स्थानीय छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए ‘प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला’ का आयोजन आइडियल बायोलॉजी क्लासेस में किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
योजनाओं और विचारों का संगम
मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों और अधिकारियों ने केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा किया। शंभू गोस्वामी ने आयुष्मान भारत योजना पर बात करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा को परिवारों के लिए जीवन रक्षक बताते हुए युवाओं से आग्रह किया कि वे इस योजना के एंबेसडर बनें और समाज को जागरूक करें।
सपनों को आकार देने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध 
गोड्डा इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार और स्टार्टअप अवसरों पर चर्चा किया। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि जिनके पास कौशल और उत्साह है, उनके सपनों को आकार देने के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध है।
स्वास्थ्य अभियान को बताया 
पिरामल फाउंडेशन रेणु कुमारी ने फाइलेरिया जागरूकता व अन्य स्वास्थ्य अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत भारत की नींव रख सकते हैं। स्वच्छ भारत मिशन विषय पर मो. इरफान ने युवाओं को समझाया कि व्यक्तिगत स्वच्छता और सामुदायिक स्वच्छता ही असली सामाजिक जिम्मेदारी है।
डिजिटल प्लेटफार्म की महत्ता 
डिजिटल और कौशल विकास की दिशा में मार्गदर्शन
जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद ने ‘मेरा युवा भारत’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच सिर्फ संवाद का साधन नहीं बल्कि नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र-निर्माण का उपकरण भी है। वहीं, लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल साक्षरता योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
मातृ-सम्मान और हरियाली का संदेश
कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अतिथियों को पौधा भेंट कर किया गया। इस अवसर ने न केवल मातृत्व सम्मान का संस्कार दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी घर-घर तक पहुंचाया।
युवाओं में उमड़ा उत्साह
पूरे आयोजन के दौरान युवा प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। आयोजकों ने इसे एक सकारात्मक संदेश करार देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल योजनाओं की जानकारी तक सीमित नहीं रहते, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, अवसरों को पहचानने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button