मुरादाबाद

अधिकारियों की सांठगांठ के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के एचआरए में बड़ा खेल आया सामने 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भारी वित्तीय अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद के  जिला कार्यालय के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में कुछ ऐसे कर्मचारी काम कर रहे हैं जिनकी पोस्टिंग कहीं ओर है और वह वेतन कहीं ओर से ले रहे हैं। ऐसे सभी कर्मचारियों का वेतन नगर शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद के यहां से भुगतान किया जा रहा है। ऐसे सभी कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र में नियुक्त हैं और ज्यादा मकान भत्ते के लालच में धोखा धडी़ करके शहरी क्षेत्र से मनमर्जी से भुगतान प्राप्त कर रहे हैं। यह सारा खेल बेसिक शिक्षा विभाग के एचआरए का है जो अधिकारियों की सांठगांठ से चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार इस सारी वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और लेखाधिकारी बेसिक तक की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है
यह अपने में बहुत अजीबोगरीब मामला सामने आया है यदि इस मामले में व्यापक स्तर पर जांच हो जाए तो सारी कलई खुलकर सामने आ जायेगी और पक्की मोहर लग जायेगी कि इस खेल को अंजाम देने में कौन कौन अधिकारी शामिल हैं।
उनसे रिकवरी कर कार्यवाही भी की जा सकती है।
ये कर्मचारी कर रहे धोखाधड़ी
हर्ष त्यागी लिपिक, भूषण दयाल, वीर सिंह की नियुक्ति DI आफिस/मुख्यालय में है इनका वेतन नगर शिक्षा अधिकारी के यहां से निकल रहा है। जबकि ये कभी नगर शिक्षा अधिकारी के यहां तैनात नहीं रहे।
बाबू निशित अरोड़ा की नियुक्ति बिलारी में, अशफाम अली की डीलरी ब्लॉक में, मुकेश कुमार की छजलैट ब्लॉक में और विष्णु परिहार की मुंडापांडे में है। मगर वेतन नगर शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद के यहां से महानगर मुरादाबाद के HRA के साथ निकल रहा है। जो कि गम्भीर वित्तीय अनियमितता है।
अब देखना यह है कि मामला उजागर होने पर मंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक संज्ञान लेते हैं या फिर यूं ही खेल चलता रहेगा।
1- बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार
2- लेखाधिकारी बेसिक रमेशचंद्र मोर्य
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button