बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने व्यापार विकास बैठक का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग द्वारा इज्जतनगर मंडल के सेवित क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रमुख माल ग्राहकों के साथ एक व्यापार विकास बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रेलवे की तरफ से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (द्वितीय) अरिजित सिंह, मंडल परिचालन प्रबंधक जगदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रमुख माल ग्राहकों में एफ.सी.आई., उत्तर प्रदेश से डीजीएम/मूवमेंट प्रेमचंद, एजीएम/मूवमेंट श्री पंकज पांडे, डिविजनल मैनेजर सुमित शर्मा, मैनेजर/मूवमेंट  हिमांशु गुप्ता एवं एस.एन. पांडे; जोशी कोनिके से जी.एम. श्री देवेंद्र ठाकुर व सी.ई.ओ. श्री दीपक मिश्रा; जगदीश इंटरनेशनल से सोनू खंडेलवाल, टाटा मोटर्स से श्री राजन सचदेवा, बजाज मोटर्स से श्री रितेश राय, टी.सी.आई. से अंकित स्वामी, आई.टी.सी. से  मोहित सक्सेना, सेंचुरी पल्प एंड पेपर से वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री के.एल. गुप्ता व वरिष्ठ महाप्रबंधक मुकुल रोहतगी तथा सिडकुल कॉनकोर इन्फ्रा. कंपनी लिमिटेड से मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल कुमार सिंह आदि ने अपनी-अपनी माँग एवं समस्यों से अवगत कराने के साथ रेल हित में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर वीणा सिन्हा ने माल ग्राहकों को रेलवे के साथ अपने सहयोग को और सशक्त करने का आग्रह किया तथा उन्हें मंडल के विभिन्न माल गोदामों पर उपलब्ध लोडिंग अवसरों के बारे में अवगत कराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button