खेलबेतुल

बैतूल राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में शाहपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

आयुष को गोल्ड और आदित्य को मिला कांस्‍य पदक

बैतूल जिले और जनजाति विभाग का नाम किया रोशन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सागर में आयोजित 68वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बैतूल जिले के शाहपुर के बालक क्रीड़ा परिसर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का गौरव बढ़ाया। बालक क्रीड़ा परिसर शाहपुर के खिलाड़ी आयुष ने हर्डल रेस में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं आदित्य ने 100 मीटर रनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
यह सफलता सहायक आयुक्त के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षकों के सतत परिश्रम का परिणाम है। विधायक गंगा उइके ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिले का नाम ऊंचा कर रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा खिलाड़ियों को स्पाइक शूज़ और एथलेटिक्स किट भेंट की गई, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ा। बालक क्रीड़ा परिसर शाहपुर के आयुष और आदित्य की इस उपलब्धि से स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी लगन, अनुशासन और मेहनत के बल पर राज्यस्तर पर स्वर्णिम उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
सागर की इस राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शाहपुर के इन युवा खिलाड़ियों ने यह साबित किया कि छोटे कस्बों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस जरूरत है उचित मार्गदर्शन और अवसर की। आज शाहपुर, बैतूल और संपूर्ण जनजाति कार्य विभाग इन खिलाड़ियों की सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button