पाकुड़

विद्यालय के 20 छात्र/छात्रा को योग मित्र के रूप में मिली पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आयुष विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट जागृति के तहत आज शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोरडीहा एवं पाकुड़िया प्रखंड़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखीपोखर एवं अन्य 2 विद्यालय में योग मित्र चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों/छात्राओं को योग मित्र के रूप में चयनित किया गया। चयनित छात्रों को टी-शर्ट, कैप, बैच, पहचान पत्र एवं योगा बुक प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अफरोज आलम ने किया। जिला आयुष पदाधिकारी डॉ विपिन गुप्ता ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा संचालित इस पहल के अंतर्गत अब तक कुल 35 विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के कुल 175 छात्र/छात्रा को योग मित्र के रूप में तैयार किया गया, जो विद्यालय स्तर पर योग एवं आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार में सहयोग करेंगे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान* ने बताया कि इस पहल के तहत जिले में विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से निःशुल्क योग सत्र एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों एवं आमजन को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ अफरोज आलम, योग प्रशिक्षिका संजू देवी एवं सोनामुनि हेंब्रम सहित कई शिक्षक एवं आयुष कर्मी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button