
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – सोशल मीडिया की चमक-दमक और वायरल होने की चाहत ने एक बार फिर एक युवक ने अपनी जिंदगी को खतरे में डाल दिया । युवक ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रील बनाते समय एक खतरनाक स्टंट किया जिसने उसकी जिंदगी को जोखिम में डाल दिया ।
इस दौरान उसने एक हाथ से लटककर 25 सेकंड तक रील बनाई और दूसरों को खुला चैलेंज भी दिया।
हापुड़ गढ़ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया की दुनिया में फेमस होने की होड़ में स्वयं को मौत के मुंह में धकेल दिया। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक को टंकी पर एक हाथ से लटकते देखा जा सकता है, जबकि दूसरा हाथ उसने छोड़ रखा था। जरा सोचिए, अगर उसका हाथ छूट जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। यह घटना सोशल मीडिया की दीवानगी और इसके खतरनाक परिणामों को उजागर करती है।
युवक का मकसद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाना था । लेकिन यह खतरनाक खेल उसकी जिंदगी पर भारी पड़ सकता था । युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह स्टंट प्लान किया था । युवक को उसके दोस्तों ने चेतावनी भी दी, लेकिन वायरल होने की चाह ने उसकी सुनने की क्षमता भी छीन ली।

गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि, इस मामले की वायरल वीडियो संज्ञान में आई है , युवक की जानकारी की जा रही है , जल्द कार्यवाही की जाएगी , उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी , जो इस स्टंट के दौरान मौजूद थे।


