हापुड़

यू ट्यूबर वंशिका का एक और वीडियो आया सामने …

अपने पिता को गालियां देती दिखी यू ट्यूबर वंशिका...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

 

हापुड (यूपी) – हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका एक नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में वह अपने पिता के साथ अभद्र व्यवहार करती और उन्हें गालियां देती नजर आ रही हैं। वीडियो में पिता कहते हैं, ‘मैं तेरी शक्ल तक देखना नहीं चाहता,’ जिसके जवाब में वंशिका चिल्लाती हैं, ‘जा डूब कर जा।’ इस दौरान उनकी मां भी मौजूद हैं। यह वीडियो परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, यह विवाद कब का है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

यह पहली बार नहीं है जब वंशिका का ऐसा व्यवहार सामने आया है। 6 नवंबर को भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी मां बंटी देवी से हाथापाई करती दिखी थीं। उस वीडियो में वंशिका चिल्ला रही थीं, ‘ये घर मेरा है, प्लॉट मेरा है।’ वह अपनी मां को थप्पड़ मारती, बाल खींचती और गला दबाने की कोशिश करती भी नजर आई थीं। मां का आरोप है कि वंशिका ने उनसे पैसे मांगे थे और मना करने पर उन पर हमला किया।

मां बंटी देवी ने बताया कि वंशिका पिछले दो साल से अपने मैनेजर बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। उन्होंने अपनी कमाई से एक कार और स्कूटर भी कथित बॉयफ्रेंड के नाम पर खरीदा है। मां का आरोप है कि अब वंशिका और उनका बॉयफ्रेंड परिवार के घर और प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं।

वंशिका अपने यूट्यूब चैनल पर डांस, फैशन और व्लॉगिंग से पैसे कमाती हैं। उनके चैनल पर 1.90 लाख सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 7.42 लाख फॉलोअर्स हैं। परिवार का कहना है कि सफलता मिलने के बाद से उनके व्यवहार में बदलाव आया है। इस मामले पर अभी तक वंशिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button