
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : क़ृषि विभाग की और से अमानक उर्वरक एवं बीज के 7 प्रकरणों मे न्यायालय मे वाद दायर किये गये हैँ ! इसमें दो प्रकरण उर्वरक के एवं 5 प्रकरण बीज के हैं
संयुक्त निदेशक क़ृषि (विस्तार ), जिला परिषद, खैरथल विजय सिंह ने बताया कि गत वर्षो मे अमानक उर्वरक एवं बीज के प्रकरणों की जाँच के बाद सम्बंधित विक्रेता और निर्माता फर्मो के खिलाफ न्यायालय मे वाद दायर किये गये हैँ ! उन्होंने बताया की सिंगल सुपर फासफेट एवं सिटी कम्पोस्ट उर्वरक के नमूने जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये थे, जो जाँच उपरांत अमानक आये थे
इसी तरह बीजो के नमूने भी जाँच हेतु प्रयोगशालाओ को भेजे गये थे, जिनमे सरसों,मूंगफली एवं प्याज़ का एक एक एवं बाजरे के दो नमूने जाँच उपरांत अमानक घोषित किये गये थे ! इस हेतु सम्बंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं के खिलाफ सम्बंधित अधिनियमो के तहत कार्यवाही करने हेतु गत दिनों सहायक निदेशक क़ृषि (विस्तार ) किशनगढ़ बास को निर्देश दिए गये थे।
उन्होंने बताया की शेष 4 प्रकरणों मे शीघ्र ही कोर्ट मे वाद दायर कराये जायेंगे ! उन्होंने बताया कि जिले मे क़ृषि आदान गुण नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा हैँ, जिसमे विभिन्न निरीक्षकों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर जाँच हेतु नमूने लेकर प्रयोगशाला भिजवाए जा रहे हैँ, जिससे कि जिले के किसानो को उच्च गुणवत्ता के क़ृषि आदान उपलब्ध हो सके।


