बरेली
कृषक जनपद में हाइब्रिड पौध कम लगात में प्राप्त कर आय को कर सकते है दोगुनी
जनपद में हाइटेक वेजिटेबल नर्सरी, राजकीय पौधशाला मझौआ, तहसील फरीदपुर में स्थापना हो जाने पर कृषक उठाए लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि राजकीय पौधशाला मझौआ हेतराम, तहसील फरीदपुर में शाकभाजी की हाईब्रिड पौध कम लागत में प्राप्त कर आय को दोगुनी करने का लाभ कमाये जाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त प्रगतिशील कृषक हाईटेक वेजीटेबल नर्सरी, राजकीय पौधशाला मझौआ हेतराम में स्थापना हो जाने से जनपद के सब्जी उत्पादकों को उनके इच्छानुसार, गुणवत्तायुक्त/रोगमुक्त सब्जी बेहन/पौध आसानी से सुलभ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के अंतर्गत कृषकों द्वारा अपने स्वयं के व्यय से क्रय किये गये वांछित सब्जी बीज उपलब्ध कराने पर उन्हें 01 रूपया प्रति पौध की दर से पौध उत्पादन कर उपलब्ध कराया जायेगा। यदि कृषक द्वारा बीज उपलब्ध न कराकर सीधे पौध क्रय किया जाता है तो उसे प्रति पौध 02 रूपया देना पड़ेगा। हाईटेक नर्सरी का निर्माण होने से कृषकों की मॉग के दृष्टिगत प्रतिवर्ष 05 लाख से अधिक पौधों का उत्पादन किया जा रहा है। पौध उत्पादन का कार्य इजराईल तकनीकी के आधार पर कोकोपीट में तैयार किया जा रहा है। कोकोपीट में तैयार किये गये पौधे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में काफी आसान होने के साथ-साथ रोपित किये गये पौधों की जीवितता शत-प्रतिशत बनी रहती है, क्योंकि बुआई का माध्यम मृदा रहित होता है। रबी मौसम मे तैयार होने वाली सब्जियों जैसे- टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च, सं० मिर्च, पत्तागोभी, अन्य लतावर्गीय सब्जियों आदि का बेहन/पौध उपलब्ध है। इस कार्य में जिला उद्यान अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का भरपूर सहयोग रहेगा। हाईटेक नर्सरी का संचालन धवल कुमार गुप्ता, प्रभारी हाईटेक नर्सरी मोबाइल नंबर 8840235916 पर सम्पर्क कर पौध की उपलब्धता के बारे में जानकारी कर सकते है।



