अमरोहा

थाना समाधान दिवस में पांच शिकायतें हुई दर्ज।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली प्रांगण में आयोजित थाना समाधान दिवस में क्षेत्र से आए फरियादियों की फरियाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा सुनी गई थाना समाधान दिवस में मात्र पांच शिकायतें दर्ज हुई।
शासन के निर्देश पर शनिवार को नगर स्थित कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया,थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की फरियाद प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह द्वारा सुनी गई। थाना समाधान दिवस में मात्र पांच शिकायत दर्ज हुई जिनमें निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह द्वारा निर्देश दिए गए कि थाना समाधान दिवस में इन शिकायतों को गंभीरता से लें और मौके पर जाकर उनका निस्तारण करें। थाना समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button