झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने तेजाजी बोर्ड का संचालन शुरू करवाने के लिए किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं पिलानी। राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा तेजा सेना के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विकास पूनियां एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक बुडानिया के नेतृत्व में तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पिलानी में बाईपास रोड़ पर प्रदर्शन किया गया। युवा तेजा सेना के ब्लॉक प्रभारी नितेश पूनियां व ब्लॉक संगठन महासचिव शेर सिंह पूनियां ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में जाट समाज के उत्थान के लिए तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था लेकिन तेजाजी बोर्ड का संचालन आज तक शुरु नहीं किया गया है जिससे जाट समाज में आक्रोश व्याप्त है। युवा तेजा सेना ब्लॉक प्रवक्ता मनू पूनियां, कोषाध्यक्ष पवन हिरणवाल एवं सलाहकार सुमित जाखड़ ने बताया कि राजस्थान में जाट समाज के उत्थान के लिए सरकार से युवा तेजा सेना की मांग है कि सरकार तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन शुरू कर स्पेशल बजट देकर विधिवत रूप से तेजाजी बोर्ड को संचालित करें , जिससे जाट समाज का उत्थान हों सकें। इस अवसर पर तेजाजी बोर्ड शुरू करने के लिए अनेक लोगों ने प्रदर्शन किया।



