बरेली

हर बूथ पर मजबूत कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे- शिव चरन कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मासिक बैठक जिलाध्यक्ष  शिव चरन कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में बी.एल.ए.की भूमिका को मतदाता सूची के सत्यापन नए मतदाता जोड़ने तथा कटे हुए वैध नामों की पुनः प्रविष्टि कराने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर बी एल ए बनाना है समाज के उपेक्षित वर्गों को सम्मान व अधिकार दिलाने का आंदोलन है। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी।
विधायक शहजील इस्लाम ने कहा कि बी.एल.ए.को बूथ पर जनता से संवाद भी बढ़ाना होगा जिससे संगठन की विचारधारा घर घर तक पहुंचे
पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि हर विधानसभा में बी.एल.ए. बनाने के बाद प्रशिक्षित  भी किया जाएगा।
पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने बैठक में कहा कि बी.एल.ए. बनाने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। अंत में नव नियुक्त प्रदेश महासचिव भारती चौहान ने कहा सभी ने स्वागत कर मेरा उत्साहवर्धन किया इसके लिए सभी का हृदय से आभार
मासिक बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, मुस्ताक अहमद,राजकुमार पाल,मनोहर पटेल,सुरेंद्र सोनकर,सुरेश गंगवार,इंद्रपाल यादव,अनिल गंगवार,बलराम यादव,रमेश यादव,शकील अहमद,राजेश यादव,सीपी यादव,मनोहर गंगवार,खालिद राना,संजीव कश्यप,जितेंद्र मुंडे,राम सेवक प्रजापति,स्मिता यादव,सरताज ग़ज़ल अंसारी,संगीता पाल,सविता यादव,पल्लवी सक्सेना,राजेश्वरी यादव,कमलेश रत्नाकर,शब्बो नीलम गंगवार, जैनव फातिमा,शशि चंद्रा,ममता सागर,डॉ नीलम वर्मा,गुड़िया गंगवार,मैना, शबाना,राकेश गुप्ता,हरविंद्र पटेलडब्बू, राजपाल पालू,कुलदीप यादव,प्रशांत यादव,पीतांबर यादव,चरन सिंह यादव सुनील लोधी,शानू यादव,रविंद्र परातसपुर,काशीराम भारती,बाबा खान, आदि लोग मौजूद रहे।
बैठक के अंत में पूर्व पार्षद अब्दुल जब्बार के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई जिसमें सभी ने 2मिनट मोन रख कर श्रद्धांजलि दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button