बरेली

बरेली में नामचीन कोचिंग टाइम पर फीस हड़पने का आरोप

संचालक वरुण पाण्डेय पर मुकदमा दर्ज

यह न सिर्फ शैक्षणिक धोखाधड़ी है बल्कि आर्थिक शोषण भी है
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर के एक प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान टाइम कोचिंग, राजेंद्र नगर बरेली पर एक अभिभावक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संस्थान ने छात्रों से मोटी फीस वसूलने के बावजूद नियमित कक्षाएं संचालित नहीं कीं, और अब फीस वापसी से भी इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कोचिंग संचालक वरुण पांडे ने आईपीएम (IPM) तैयारी के लिए  ₹50,000  फीस ली थी। अभिभावक का आरोप है कि शुरुआती कुछ दिनों तक डी डी पुरम चौराहे पर स्थित सेंटर पर क्लास कुछ समय चली, उसके बाद क्लासेज अनियमित हो गईं। बाद में अवध प्लाज़ा के पीछे नया सेंटर बनने के बहाने संस्थान ने लंबे समय तक शिक्षण पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हुई और वे मानसिक रूप से भी परेशान हुए।
अभिभावक ने बताया कि उन्होंने कोचिंग संचालक और काउंसलर से बार-बार संपर्क कर कक्षाएं शुरू करने या फीस लौटाने की मांग की, लेकिन हर बार झूठे आश्वासन ही दिए गए। बाद में संचालक ने न तो क्लास दोबारा शुरू कीं, न ही फीस लौटाई।
मामले की शिकायत प्रेमनगर थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई है। पुलिस द्वारा संचालक को कई बार बुलाए जाने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए। हाल ही में जब वो थाने पहुंचे तो अपना पक्ष रख पाने में असफल रहे मगर फीस वापसी या माफ़ी मांगने को तैयार नहीं हुए जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
अभिभावक का कहना है कि यह न सिर्फ शैक्षणिक धोखाधड़ी है बल्कि आर्थिक शोषण का भी मामला है। उनका आरोप है कि कुछ लोग बड़े ब्रांड की फ्रेंचाइज़ी लेकर छात्रों, अभिभावकों के साथ ठगी का धंधा चला रहे हैं। अभिभावक ने प्रशासन से ऐसे संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button