
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : विकास खंड बिथरी चैनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बंजरिया में प्रधानाध्यापक डॉ विनय कुमार ने अपने निजी कोष से विद्यालय परिसर में एक पुस्तकालय कक्ष का निर्माण करवाकर उसमें लगभग एक लाख रुपये की पुस्तकें भी रखी हैं। ताकि ग्रामीण बच्चों को भी कांवेंट स्कूल जैसी लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। शनिवार को विधिवत रूप से प्रधानाध्यापक ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ब्रजेश कुमारी, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार को आमंत्रित कर शुभारंभ करवाकर छात्र -छात्राओं को समर्पित कर दिया। इसके अलावा अतिथियों ने सिद्धार्थ उपवन,ईको गार्डन का भी विद्यालय परिसर में शुभारंभ किया।मौके पर ब्लाक प्रमुख श्रीमती ब्रजेश कुमारी ने कहा पिछली सरकारों में माता सावित्रीबाई फुले के प्रति कोई काम नहीं हुए,हमारी सरकार में माता सावित्रीबाई फुले को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जन -जन तक उनके शिक्षा के योगदान को पहुंचाने का काम किया गया। वहीं शिक्षक डॉ विनय कुमार ने जो कार्य किया है।वह हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।लोग संसाधन होते हुए उसका सही ढंग से उपयोग नहीं करते हैं। वहीं कोई निजी कोष से बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य करने के लिए पुस्तकालय निर्माण करवाकर समाज को एक जनसंदेश भी दे रहे हैं। दृढ़ संकल्प से कुछ भी कठिन नहीं है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने कहा अक्सर बेसिक शिक्षा के स्कूल कांवेंट स्कूलों की तरह। कार्य कर रहे हैं।और हमारे लगन-शील ,कर्मठ, दानवीर प्रधानाध्यापक ने निजी कोष से पुस्तकालय का निर्माण करवाकर मिसाल पेश की है।यह नयी क्रांति का सूचक है। प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार ने कहा भले ही हम इक्कीसवीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं, कितना ही डिजिटलीकरण हो गया है। लेकिन पुस्तकें और पुस्तकालय की बराबरी कोई नहीं कर सकता। डॉ विनय की सोच समाज में सदैव कुछ नया करने की है। ताकि छात्र -छात्राओं का
सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम का संचालन शांतिस्वरूप ने किया।इस मौके पूर्व प्रधानाध्यापक सदाराम,बीना सक्सेना, सुदक्षिणा आर्या,पूर्व छात्र -छात्रा ब्रजेश श्रीवास्तव, तारावती शिक्षक रामप्रकाश शर्मा,कृष्ण कुमार सक्सेना, डॉ शिखा अग्रवाल,ममता वर्मा,पूनम, गायत्री देवी,असीमा बी, दीपमाला,सौरभ शुक्ला, सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।




