मेरठ

एकेटीयू के दीक्षांत समारोह में एमआईईटी के तीन स्टार्टअप्स सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दीक्षांत समारोह में एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम से जुड़े तीन स्टार्टअप्स ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। समारोह में मुख्य अतिथि अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विजेता स्टार्टअप्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्टार्टअप्स की सात श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें से तीन सम्मान एमआईईटी मेरठ के हिस्से में आए।

सम्मानित स्टार्टअप्स में पल्सवेव इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड को सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवॉर्डइनोवाकोर टेक्नोलॉजी एंड सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड को टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन अवॉर्ड और आईएमपीईसीएच सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड को एक्सेसिबिलिटी स्टार्टअप अवॉर्ड प्रदान किया गया।

एमआईईटी के छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। बीटेक छात्रों दीक्षांत कुमार और मनोहर कुशवाह द्वारा विकसित कवच 1.0 एक अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम है, जिसे टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन अवॉर्ड मिला। वहीं, हर्ष चौहान और सार्थक सिसोदिया द्वारा तैयार लाइफ़ विज़न दृष्टिहीनों के लिए ऐसा अभिनव उपकरण है, जो बाधाओं का पता लगाकर तुरंत वाइब्रेशन अलर्ट देता है। इसे एक्सेसिबिलिटी स्टार्टअप अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा, मोहित और वंश तिवारी की कंपनी पल्सवेव इन्नोवेशंस ने रक्षा कवच विकसित किया है, जो खतरनाक गैसों से सचेत करता है। इस उपलब्धि के लिए इसे सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवॉर्ड प्रदान किया गया।

एमआईईटी मेरठ के इन नवाचारों ने न केवल तकनीकी क्षमता को सिद्ध किया है, बल्कि सामाजिक सरोकार और सुरक्षा को भी नई दिशा दी है। इन उपलब्धियों ने संस्थान को देश के अग्रणी नवाचार केंद्रों में स्थापित कर दिया है।

इस सफलता पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव कुमार सिंह तथा इनक्यूबेशन सीईओ रेहान अहमद ने स्टार्टअप टीमों को बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button