बरेली

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत

युवक समेत दो घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि युवक और एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा निवासी रेहान पुत्र आसिफ अपनी बहन रोशनी (20 वर्ष) और दूसरी युवती हुमा ( 24 वर्ष) पुत्री नजीर अहमद को बाइक से लेकर बरेली की तरफ आ रहा था। इनके साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर हादसा हो गया।
बताते चलें कि रोहिलखंड डिपो की बस ने गांव नगरिया कला के सामने रेहान की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रेहान, रोशनी और हुमा गंभीर रूप से घायल हो गए। इज्जतनगर थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से इन सभी को अस्पताल भिजवाया। रास्ते में रोशनी की मौत हो गई।
उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रेहान और हुमा का इलाज मिनी बाईपास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर, हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से भाग गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button