बाराबंकी

पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी।पूर्व विधायक स्व. राधेश्याम वर्मा की पुण्यतिथि पर आर पी बी पी मेमोरियल इण्टर कालेज सफदरगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा के पूर्व मंत्री अरबिंद सिंह गोप, ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, पूर्व जिला बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व एम एस सी राजेश यादव राजू  आदि ने पूर्व विधायक को श्रद्धाजलि अर्पित की। इस दौरान कहा कि स्व. राधेश्याम वर्मा ने हमेशा गरीबों व पिछड़ों के हितों की लड़ाई लड़ी।आज भी क्षेत्र में उनका नाम आदरणीय लगा कर लोग लेते हैं दिन हो या रात नेता जी हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे आज उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर उनके बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष वर्माभी चल रहे हैं। संतोष वर्मा ने कहा हम अपने पिता जी के लिए आप सभी का अत्यंत प्रेम देख कर आप सभी का आभारी रहूंगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button