समाजसेवी लुतफ़ल हक ने फीता काटकर खेल का किया आगाज
Social worker Lutfal Haq inaugurated the game by cutting the ribbon.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत कालिदास पुर पंचायत के राज स्टार सपोर्टिंग क्लब कशीला द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आगाज बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी सह- उद्योगपति लुतफ़ल हक ने फीता काटकर और फुटबॉल उछालकर किया। मौके पर शहरकोल पंचायत के मुखिया विकाश गोंड, कालिदास पुर पंचायत के पूर्व मुखिया मानिक हांसदा, प्रकाश गोंड, जागेश्वर मरांडी, जॉन मरांडी सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे। राज स्टार सपोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष मानिक हांसदा ने बताया की प्रत्येक वर्ष काली पूजा मेला के अवसर पर फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है। इसके अलावे मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। हांसदा ने बताया कि आगामी बीस नवंबर को रात्रि दस बजे से संथाली ड्रामा और रेकार्डिंग डांस का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया की फुटबॉल खेल में प्रथम पुरुष्कार चार लाख और दूसरा पुरुष्कार तीन लाख रूपये नकद दिए जायेंगे। वही समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने बताया की मैं हमेशा से स्थानीय कलाकार और खिलाड़ियों को सहयोग के लिए तत्पर रहता हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर वो गरीब और बेसहारा लोगों को सहयोग कर प्रथम पंक्ति में लाया जा सके। इसी उद्देश्य से रेलवे स्टेशन में निःशुल्क भोजन, गरीब और बेसहारा बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रहण कराकर रोजगार से जोड़ा जा सके। लगभग 60 बच्चों को शिक्षा का ज्ञान देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य चल रहा है। मौके पर स्थानीय युवा मौजूद थे।



