सिंगरौली

 हत्या के आरोपी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

भागने की फिराक में था आरोपी चोपन रेल्वे स्टेशन के सामने से पकड़ाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा की सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा को बड़ी सफलता मिली। घटना के 24 घण्टे के अंदर आरोपी को पकड़कर घटना में प्रयुक्त शब्बल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 13.10.2025 को दोपहर करीबन 04 बजे थाना प्रभारी मोरवा को सूचना मिली कि सीईटीआई बस्ती निवासी महिला इलाज के दौरान नेहरु अस्पताल में डाक्टरो द्वारा मृत घोषित की गई है जिसको एक पड़ोस के व्यक्ति ने मारकर भाग गया है। तत्काल अलग अलग टीमों को रवाना कर आरोपी की तलाश की जाने लगी। एक टीम को नेहरु रवाना कर मौके पर ही जीरो में मर्डर की एफआईआर दर्ज की गई, दूसरी टीम ने पहुँचकर घटना स्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य एकत्रित किये। दो अलग-अलग टीमें रवाना कर आरोपी की तलाश की जाने लगी, जो देर रात आरोपी चौपन(उ.प्र.) रेल्वे स्टेशन से पकड़कर थाना लाया गया जो पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया तथा आरोपी के बताए स्थान से शब्बल जप्त किया गया। आरोपी अजय दास पिता तुलसी दास निवासी सीईटीआई बस्ती जो मृतिका कुसुम देवी पति अमर कुमार उम्र 30 वर्ष एक ही मोहल्ले के निवासी है। जो आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी जो उसे छोड़कर चली गई है,उसके जाने में मृतिका ने सहयोग किया है। इसी बात पर गुस्सा कर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एनपी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक दयानंद सिंह, प्रआर अर्जुन सिंह, प्रआर ओंकारनाथ कुशवाहा, आरक्षक आकाश पटेल, आरक्षक सुरेश परस्ते, आरक्षक ऋषि सिंह, आरक्षक राकेश कुमार यादव, आरक्षक मनीष यादव, आरक्षक रियाज आलम शामिल थे। टीम द्वारा उक्त कार्यवाही को तत्परतापूर्वक करने से पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 10,000 रुपये नकद इनाम की घोषणा की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button