खैरथल
पुष्कर महायज्ञ की तैयारी, स्वामी प्रखर जी महाराज
मंगलवार (11नवम्बर) खैरथल आएगे:विप्र समाज के साथ करेगे बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : पुष्कर में होने वाले ऐतिहासिक गायत्री महायज्ञ की तैयारियों के सिलसिले में स्वामी अनंत विभूषित प्रखर महाराज मंगलवार को खैरथल आएगे।खैरथल में मातौर रोड़ स्थित परशुराम भवन मे विप्र समाज के साथ एक बैठक करेगे, जिसमें महायज्ञ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
यह महायज्ञ धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। स्वामी प्रखर महाराज इन दिनों राजस्थान मे जिलों के दौरों पर हैं। खैरथल पहुंचने पर विप्र समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा । ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र वत्स ने बताया कि महाराज श्री, विप्र बंधुओं को महायज्ञ के विभिन्न पहलुओं से अवगत करायेंगे।मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर में होने महायज्ञ मे200 यज्ञ कुंड स्थापित किए जाएंगे
इस गायत्री पुनश्चरण महायज्ञ में 200 यज्ञ कुंड स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 2000 विप्र बंधु आहुति देंगे। इस भव्य आयोजन में भारतवर्ष के सनातन धर्म से जुड़े विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। अनुमान है कि 43 दिनों की अवधि में लगभग 1 करोड़ विप्र बंधु इसमें भाग लेंगे। दो हजार विद्वान ब्राह्मण 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप करेंगे और 27 करोड़ मंत्रों से आहुतियां दी जाएंगी। यह महायज्ञ गायत्री शक्ति पीठ, पुष्कर में 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में महाराज श्री मंगलवार (11 नवंबर) को खैरथल में भी विप्र बंधुओं की बैठक को संबोधित करेंगे। महाराज श्री के आगमन को लेकर ब्राह्मण समाज खैरथल मे उत्साह है।

