बागपत

डॉ. अमित राय जैन बने शेखावाटी विश्वविद्यालय में मानद आगंतुक प्रोफेसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। बागपत जनपद के बड़ौत निवासी इतिहास व संस्कृति के प्रख्यात शोधकर्ता डॉ. अमित राय जैन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर (राजस्थान) ने मानद आगंतुक प्रोफेसर नियुक्त किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि डॉ. जैन की विद्वत्ता व शोध से अकादमिक और अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। वे समय-समय पर व्याख्यान देंगे, शोधार्थियों को मार्गदर्शन करेंगे और शोध केन्द्र के संवर्धन में योगदान देंगे।

न्यूमिज़मैटिक्स, पांडुलिपि विज्ञान और धार्मिक साहित्य पर गहन शोध कर चुके डॉ. जैन की 50 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय महामंत्री हैं।

यह उपलब्धि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बागपत के लिए गौरव का विषय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button