खैरथल
“वन्दे मातरम्@150” : खैरथल शहर मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह खैरथल-तिजारा देशभक्ति के रंग में रंग गया। “वन्दे मातरम्@150” कार्यक्रमों की शुरुआत भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गई, जब भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।
*बाइक रैली से जगी राष्ट्रभक्ति की भावना*
राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर
छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने भगत सिंह चौक से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। मार्ग में “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो गया।
बाइक रैली का कारवां भगत सिंह चौक से रवाना होकर शहीद हेमू कालानी स्मारक पहुंचा, जहां अमर शहीद को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक से बाइक रैली कारवां पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल पहुंचा।
इस दौरान कार्यक्रम के नगर परिषद कमिश्नर मुकेश शर्मा, नगर परिषद कनिष्क अभियंता मोतीलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष सुनील यादव, मंडल उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश माँधू, नगर परिषद पार्षद सहित जनप्रतिनिधिगण, आमजन एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयो
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में निबंध, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं व स्टाफ सदस्यों ने वंदेमातरम गीत के सामूहिक सस्वर गायन के साथ किया। उन्होंने जानकारी दी कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय जागरण में वंदे मातरम् के महत्व को समझाने के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशा ने, द्वितीय स्थान कृष्ण कुमार ने एवं तृतीय स्थान कमलेश ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, गौरी एवं सानिया ने द्वितीय तथा संध्या एवं हीना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए कुल 11 समूहों ने रंगोलियाँ सजाईं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान याचिका, किरण, गौरी के समूह ने, द्वितीय स्थान पूजा, कोमल, नेहा तथा प्रीति, मुस्कान, गरिमा, लक्ष्मी के समूह ने तथा तृतीय स्थान परवीना, शालू, यशमी के समूह ने प्राप्त किया। छात्रों के समूह में रंगोली बनाने वाले सागर, रणबीर, क्रिश, कृष्ण कुमार आदि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, साक्षी जैन, राजवीर सिंह मीणा, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, आदि उपस्थित रहे।



