बरेली

धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा पर बरेली के धर्मगुरु ने कर दी बड़ी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन धर्म एकता पदयात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हर उस व्यक्ति के लिए गर्व का विषय है, जो सनातन धर्म में आस्था रखता है। पाठक ने कहा कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री सनातन एकता के लिए जो यात्रा निकाल रहे हैं, वह न केवल एक धार्मिक अभियान है बल्कि देश में सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक भी है। पंडित  सुशील पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह धीरेंद्र शास्त्री के विचारों को संसद के माध्यम से पूरे देश तक पहुंचाएं। इस सनातन एकता यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनाया जाए, ताकि हर भारतीय को अपनी संस्कृति और परंपरा पर गर्व महसूस हो।
यात्रा का विरोध करने वालों को बताया सनातन विरोधी ,सुशील पाठक ने विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री किसी जाति, संप्रदाय या वर्ग की बात नहीं कर रहे हैं। वह तो सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों को एक सूत्र में जोड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसे में जो लोग इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं, वह न केवल सनातन विरोधी हैं बल्कि समाज में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अर्थ ही है समभाव, एकता और सहिष्णुता। यही संदेश धीरेंद्र शास्त्री देशभर में लेकर चल रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button