पाकुड़
झामुमो नेत्री उपासना मरांडी की पहल से प्रतापपुर गांव के मोची टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर, अंधेरे से मिली राहत
JMM leader Upasana Marandi's initiative led to the installation of a new transformer in Mochi Tola in Pratappur village, bringing relief from darkness.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड के छक्कुधारा पंचायत अंतर्गत ग्राम प्रतापपुर के मोची टोला में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी। एक महीने से गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने पहल की और बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। उनके प्रयासों से सोमवार को विभागीय टीम ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। गांव में रोशनी लौटते ही ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की आवाज बनकर काम करती हैं। ग्रामीणों ने बताया …



