मथुरा

पटेल ने अखंड तो, मोदी बना रहे आत्मनिर्भर भारत : लक्ष्मी नारायण मंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। पटेल ने अखंड, तो मोदी बना रहे आत्मनिर्भर भारत : लक्ष्मी नारायण कोसीकला, हिन्दुस्तान संवाद सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वें जन्म जयंती के उपलक्ष में अखंड भारत आत्मनिर्भर भारत यात्रा आज बठैनगेट अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर गांव पीपल वाला शहीद रामवीर सिंह स्मारक पर संपन्न होगी। यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने दी। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया और मोदी आत्मनिर्भर भारत बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया यात्रा में करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे। यात्रा बठैनगेट अंबेडकर पार्क से प्रातः प्रारंभ होकर कई गांवों से होती हुई गांव पीपर वाला स्थित शहीद रामवीर स्मारक पर जाकर संपन्न होगी। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बताया यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रा का स्वरूप विशाल होगा। यात्रा में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जय घोष करते हुए चलेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में प्रभारी मंत्री एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button