केंद्र से आए हुए टीम ने किया औचक निरीक्षण
The team from the center conducted a surprise inspection.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र में केन्द्र से आए हुए टीम के सदस्य सागर दत्त मजूमदार, अभिषेक कुमार सिंह, भावित जैन, रावुला जयसिम्हा रेड्डी, सुमिति और अदिति संजय चौगुले द्वारा करमाटांड़ प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमवार को सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमाटांड़ में पहुंचे। जहां पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर निलेश कुमार के द्वारा उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ओपीडी कार्यालय के साथ साथ शीत श्रृंखल, प्रयोगशाला, परिवार नियोजन परामर्श केंद्र, प्रसव कक्ष के बारे में जानकारी लिया । निरीक्षण के बाद केंद्र पर पहुंचे हुए सहिया साथी से भी जानकारियां लिया केंद्र की योजनाओं के बारे में पूछा क्या लाभ हो रहे हैं लोगों को कहां तक इसका लाभ मिल रहा है सारी बातों का भी उन्होंने पूछताछ किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू लेकर सफाई भी किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति देखकर बहुत ही सुखद अनुभव है यहां की व्यवस्था बहुत ही अच्छी लगी। इसके बाद उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुमका देवी पहुंचे। जहां पर उन्होंने शिक्षकों से जानकारी लेने के बाद छात्रों से भी पूछताछ किया। स्कूल की व्यवस्था के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी लेते हुए। आंगनबाड़ी केंद्र में मिलने वाले योजनाओं के बारे में भी जानकारी लिया। कार्यक्रम के बाद मनरेगा योजना से संचालित बागवानी एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में निरीक्षण करते हुए प्रधानमंत्री आवास का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी नूपुर कुमारी अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास, बीपीओ टिंकू कुमार,कनीय अभियंता कमलेश कुमार उपस्थित थे।


