पाकुड़

अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लिपिकों की हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला प्रशासन, पाकुड़ के निर्देशन में आज अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लिपिकों की हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा पुराना समाहरणालय स्थित नीलेट प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित की गई। परीक्षा का उद्देश्य लिपिकों की हिंदी टंकण क्षमता का मूल्यांकन कर उन्हें प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्ष एवं प्रभावी बनाना है। इस परीक्षा में कुल 72 लिपिकों में से 68 लिपिक उपस्थित हुए तथा 4 लिपिक अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिला स्थापना शाखा के पदाधिकारियों ने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस प्रकार की परीक्षाएं समय- समय पर आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि अनुकंपा के आधार पर सशर्त नियुक्त निम्नवर्गीय लिपिकों के वेतन वृद्धि एवं सेवा संपुष्टि के लिए हिंदी टंकण दक्षता जांच परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि टंकण दक्षता से कार्यालयीन कार्यों में तीव्रता, सटीकता और पारदर्शिता आती है, जिससे नागरिकों को त्वरित सेवा का लाभ मिलता है। इस अवसर पर स्थापना उप समाहर्ता श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला स्थापना कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button