झुंझुनू

गुढ़ागौडज़ी में आत्मनिर्भर भारत के तहत युवा सम्मेलन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। शहर में भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जिलास्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रमुख और जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी थे। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने की। मुख्य वक्ता शाहपुरा से प्रत्याशी रहे उपेन यादव थे। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह, पार्षद अजय चाहर, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनुज लांबा थे। प्रारंभ में संयोजक वीरपाल सिंह शेखावत के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कुल्हरी ने कहा कि देश को विकसित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान से हो रहे बदलाव पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता उपेन यादव ने आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी को बढ़ावा देने की बात कही। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है। स्टार्टअप इंडिया समेत विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। संचालन मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा ने किया। इस मौके पर रतन खेरवा, सचिन महला, विक्रम गुर्जर, विकास पूनियां, मनोज भाटीवाड़, निखिल चौधरी, सचिन सोनी, प्रशांत मराठा आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button