पाकुड़

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं भूमि स्थानांतरण पर समीक्षा बैठक आयोजित

A review meeting was held on revenue collection and land transfer under the chairmanship of the Deputy Commissioner.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण एवं भूमि स्थानांतरण से सम्बन्धित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए मासिक राजस्व संग्रहण की समीक्षा की तथा वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को वार्षिक राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक विभाग समयबद्ध तरीके से राजस्व वसूली करें, ताकि जिले के विकास कार्यों में कोई बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने विभागवार प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समय सीमा के भीतर लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। बैठक में खनन, उत्पाद, नगर परिषद, मत्स्य, निबंधक, परिवहन, अंकेक्षण, राजस्व तथा अन्य विभागों द्वारा प्रस्तुत मासिक राजस्व प्रतिवेदन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। भूमि स्थानांतरण से संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करें और भूमि स्थानांतरण से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन बिना किसी बाधा के हो सके। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, खेल विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों को भवन निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है, जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक समन्वय अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा करें और समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button