नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने जिला अधिकारी बरेली को एक ज्ञापन देकर ग्राम पदपुर थाना भोजीपुरा ब्लॉक आलमपुर जाफरपुर में अनुसूचित जाति समाज के साथ हो रहे जलापूर्ति भेदभाव की गंभीर शिकायत की है।
पत्र में बताया गया कि मोहल्ले में दो वर्ष पूर्व जल योजना के तहत पानी की टंकियों का निर्माण तो किया गया, परंतु पिछले दो वर्षों से केवल अनुसूचित जाति समाज के मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है, जबकि पूरे गांव में नियमित जल आपूर्ति की जा रही है। इससे दलित समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर अनुसूचित जाति मोहल्ले की पानी की पाइपलाइन तोड़ दी है, जिससे पानी खेतों में बह रहा है और दलित बस्ती को जल संकट झेलना पड़ रहा है। इस कारण कई घरों को नुकसान हो रहा है।



