धनबाद

धनबाद में बेटियों को सशक्त बनाने की पहल, 7000 छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Dhanbad initiates empowerment of girls, 7,000 girl students to receive self-defense training Open in Google Translate • Feedback Google Translate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । बेटियों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कल उपयुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एमओयू (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत जिले के 100 विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार, 50 विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 और 50 विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 की छात्राओं को तीन माह की अवधि में 36 सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पहल से लगभग 7000 बालिकाएँ लाभान्वित होंगी। जिला प्रशासन धनबाद द्वारा शुरू की गई यह पहल बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा कौशल विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button