पाकुड़

गेहूं के खेत में शव मिलने से सनसनी, अभियुक्त गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

Sensation due to discovery of dead body in wheat field, accused arrested, juvenile detained

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुर्गा डांगा से करीब दो किलोमीटर दूर एक गेहूं के खेत में 1 मार्च को शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजवाया। मृतक की पहचान मुर्गा डांगा निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर हिरणपुर थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य अभियुक्त को भी हिरासत में लिया गया। साथ ही एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार समेत हिरणपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button