झारखंड

रिम्स में अत्याधुनिक BSL-III लैब शुरू, झारखंड के मरीजों को मिलेगी गंभीर बीमारियों की बेहतर जांच सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लैब जनता को किया समर्पित, OPD/IPD भवन के नवीनीकरण एवं विस्तार कार्य का किया शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स में अत्याधुनिक BSL-III माइक्रोबायोलॉजी लैब राज्य की जनता को समर्पित किया। साथ ही OPD/IPD भवन के नवीनीकरण एवं विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कांके विधायक सुरेश बैठा भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। रिम्स को विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जांच सुविधाओं के अभाव में गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब ऐसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं राज्य में उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button