साहेबगंज

लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

Home entry was done for the beneficiaries

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सुबह ए झारखंड कार्यक्रम के तहत बुधवार को सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम पंचायत एवं गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य पंचायत के विभिन्न ग्रामों में आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। झारखंड के रजत जयंती पर प्रधानमंत्री आवास योजना,अबुआ आवास योजना के तहत संकल्प सभा स्वीकृति पत्र और आवास का चाबी देकर लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत हर नये घर के साथ लाभुकों का सपनों का घर साकार हुआ। वहीं हाजीपुर पश्चिम पंचायत में लाभुक कन्हाई कुमार ठाकुर, वही भीमराव अंबेडकर आवास के लाभुक मासोंमात पवनी देवी एवं अन्य लाभुकों को सदर अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह मुखिया कंचन कुमार मंडल ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर लाभुकों को चाबी प्रदान कर गृह प्रवेश कराया। उक्त कार्यक्रम में पंचायत सचिव सीता कुमारी ऑपरेटर राजेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button