अमेठी

अयोध्या की सीता रसोई के लिए राजेश ने भेजा तीन टन मसाला

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने राजेश अग्रहरि को भेजा प्रशंसा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष और नामचीन उद्योग पति राजेश अग्रहरि के धर्मार्थ कार्यों के लिए श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र की ओर महासचिव चम्पत राय ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। महासचिव चम्पत राय ने तीर्थ क्षेत्र में राम नवमी से संचालित हो रही सीता रसोई के लिए राजेश मसाला से अन्नदान महायज्ञ में सहयोग के लिए मसाले भेजने का अनुरोध किया है।

श्री राम जन्म भूमि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था सीता रसोई से हो रही है। प्रतिदिन 35से40हजार दर्शनार्थी भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। रविवार, मंगलवार और शनिवार को यह संख्या दूनी होकर अस्सी हजार के आसपास पहुंच जाती है।सीता रसोई का संचालन पिछले वर्ष राम नवमी से हो रहा है। श्री राम लला के नूतन विग्रह और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन ढाई से तीन लाख दर्शनार्थी आये थे। भोजन और प्रसाद के लिए तीर्थ क्षेत्र में 43भोजनालय संचालित थे। सभी भोजनालयों में राजेश अग्रहरि की ओर से भेजे गए मसालों का उपयोग हुआ था।महासचिव चम्पत राय ने राजेश अग्रहरि की धर्मनिष्ठा और सेवा भावना के लिए सराहना की है और सीता रसोई के लिए इस वर्ष भी मसाले भेजने का निवेदन किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button