बेतुल
आमला में युवा कांग्रेस की नई टीम ने संभाली कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आमला विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम घोषित हुए, जिसमें कई नए चेहरों ने अपनी जगह बनाई है। इस चुनाव में मालती बचले को युवा कांग्रेस जिला महासचिव के पद पर निर्वाचित किया गया है। वहीं, अमरचंद मर्सकोले को आमला विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया। आमला युवा कांग्रेस ब्लॉक से मुर्शीद शेख, रोहित बामने और विनय यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह परमार को युवा कांग्रेस ब्लॉक आमला का महासचिव बनाया गया है। बोरदही ब्लॉक से चंचलेश घुड़ाहे और सारणी ब्लॉक से आदित्य हाथिया उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। संगठन चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नई टीम के गठन से आमला विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।



