उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
The meeting of the District Health Committee and District Task Force concluded under the chairmanship of Deputy Commissioner Hemant Sati.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स DTF की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना, मुख्यमंत्री अस्पताल प्रबंधन एवं अनुसंरक्षण योजना तथा आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना के तहत सभी अस्पतालों को स्वच्छता, रोगी सुविधाओं,बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे मानकों पर उत्कृष्टता हासिल करनी होगी बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान,सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी MOIC तथा सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे उपायुक्त ने अंत में कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने में सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा समयबद्ध लक्ष्य के साथ योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

