चलंत लोक अदालत सह- विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में आज पाकुड़ प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, कुमार क्रांति प्रसाद, सचिव रूपा बंदना किरो, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, स्थायी लोक अदालत के सदस्य, पाकुड़ बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू मीडियटर अधिवक्ता, डालसा कर्मी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, समेत पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर के उद्देश्य पर कहा कि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुंचाने उन्हें कानूनी लाभ दिलाना है ताकि न्याय से वंचित न रहे साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मुफ्त में अपने मुकदमे के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता हैं जिसमें प्राधिकार द्वारा सारा खर्च जैसे न्यायालय में चल रहे मुकदमों व संबंधित कागजात , गवाह का आने जाने का खर्च समेत अन्य लाभ दिया जाता है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, कुमार क्रांति प्रसाद ने कहा कि किसी भी प्रकार के कानूनी समस्या हो या योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो तो अपने समस्या को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ या पंचायत के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के मदद से समस्या निदान कराएं। साथ ही सभी ग्रामीणों को आपस में मिलजुकर रहने आपसी विवादों से दूर रहने , मारपीट नहीं करने कानूनी उलझनों से बचाव पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की।सचिव रूपा बंदना किरो ने विस्तारपूर्वक बाल विवाह, बाल मजदूरी पर जानकारी देते हुए जागरूक की जिसमें बाल विवाह, बाल मजदूरी से होने वाले दुष्प्रभाव, कानूनी सजा के प्रवधान समेत अन्य मुद्दे पर जानकारी दी। स्थाई लोक अदालत के सदस्य ने कानूनी मसलों, विवादों की समस्या के निदान हेतु कई जानकारी साझा की।संबंधित थाना प्रभारी गौरव कुमार ने समाज के विकास के लिए अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, गलत कामों से दूर रखने, समेत कानूनी विवादों से बचने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा कि सरकार द्वारा योग्य व्यक्ति को अनाज, धोती साड़ी और पक्का आवास समेत जॉब कार्ड के तहत रोजगार मुहैया कराती है। साथ ही बुजुर्गो एवं योग्य व्यक्तियों को पेंशन संबंधित लाभ दिया जाता हैं। वंचित लोगों को लाभ लेने की अपील की साथ ही एसआईआर पर विस्तृत जानकारी साझा की।इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्राधिकार से मिलने वाले कानूनी सहायता, नालसा से संबंधित योजनाओं एवं कानूनी लाभ संबंधित जागरूक पर्ची पुस्तिकाएं वितरण की गई।



