अमरोहा

गजरौला पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान।

"मिशन शक्ति और यातायात नियमों पर छात्रों को किया जागरूक।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद के गजरौला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर गजरौला पुलिस ने यातायात माह 2025″ और मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम नवादा रोड मौ0 सुल्ताननगर स्थित एक स्कूल में हुआ।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने छात्रों से संवाद किया और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा कीं।उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों को साइबर अपराध और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button